कान्हा नेशनल पार्क में एक बाघिन ने दस माह तक शावक को पालने के बाद उसे त्याग दिया है। कान्हा नेशनल पार्क प्रबंधन ने शावक को विशेष बाड़े में रखा है। यह मादा शावक है और इसकी हालत नाजुक है। कान्हा नेशनल पार्क के डायरेक्टर जेएस चौहान ने बताया कि पार्क के कर्मचारियों को गुरुवार को एक शावक लावारिस स्थिति में दिखाई दिया। उस पर लगातार नजर रखने के बाद कर्मचारियों ने पाया कि बाघिन शावक के पास नहीं जा रही है। कर्मचारियों ने इसकी सूचना प्रबंधन को दी । शावक के शरीर पर घाव के निशान थे। कई दिनों से भूखा होने की वजह से वह बहुत कमजोर हो गया था। शावक की हालत देखने के बाद उसे बेहोश करके पकड़ा गया। उसे विशेष बाड़े में रखा गया है। पार्क के डाक्टर उसके स्वास्थ्य पर पूरी तरह नजर रखे हुए है।
|
Saturday, 9 June 2012
कान्हा में बाघिन ने त्यागा शावक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment